जफराबाद में नगर पंचायत के भव्य विसर्जन कुंड में हुईं दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन।

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर जफराबाद।नगर पंचायत
  • जफराबाद द्वारा नावघाट पुल के नीचे बनाए गए भव्य और बड़े विसर्जन कुंड में इस वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित
  • ढंग से संपन्न हुआ।नगर पंचायत
  • द्वारा नदी में प्रदूषण रोकने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष पुल के नीचे विशाल विसर्जन कुंड का निर्माण कराया गया था।

जौनपुर जफराबाद।नगर पंचायत जफराबाद द्वारा नावघाट पुल के नीचे बनाए गए भव्य और बड़े विसर्जन कुंड में इस वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।नगर पंचायत द्वारा नदी में प्रदूषण रोकने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष पुल के नीचे विशाल विसर्जन कुंड का निर्माण कराया गया था।

इसी कुंड में कस्बा जफराबाद नगर सहित धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों की दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।विसर्जन के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा नावघाट क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन कुंड तक पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया।

Advertisement

विसर्जन को देखने के लिए पुल व कुंड के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण व कस्बा वासी मौजूद रहे।विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, सभासद जोगेंद्र निषाद, जमाल हाशमी, वेद प्रकाश, अजहर, सौरभ, रिजवान, मंसूर खान सहित पूरी नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

वहीं जफराबाद थाने की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए इस विसर्जन कुंड की ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कुंड बनने से नदी में गंदगी नहीं गई और विसर्जन भी आसानी से हो गया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें