केराकत में चोरों का बढ़ता आतंक पुल पर खड़ी बाइक लेकर फरार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता असलम केराकत
  • केराकत
  • (जौनपुर)।
  • स्थानीय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

संवाददाता असलम केराकत

केराकत (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला केराकत गोमती नदी पुल का है, जहां प्रतिमा विसर्जन करने गए युवक की लॉक करके खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब मिलने पर युवक के होश उड़ गए।

Advertisement

पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।जानकारी के अनुसार, केराकत तहसील क्षेत्र के बरबसपुर गांव निवासी शुभम यादव अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP 62 BW 1855 से गोमती नदी पुल पर पहुंचे थे।

उन्होंने बाइक को लॉक करके पुल पर खड़ा कर दिया और प्रतिमा विसर्जन करने के लिए नदी के दूसरी ओर चले गए। विसर्जन के बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। आशंका है कि अज्ञात चोर लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए।बाइक गायब देखकर शुभम ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।-

—इनसेट—लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंताकेराकत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। वाहन चोरी की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों को आशंका है कि चोर सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें