जौनपुर में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन मानदेय बढ़ाने समेत 8 सूत्री मांगें उठाईं

जौनपुर। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जौनपुर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से आशा एवं आशा संगिनी कर्मचारियों को बेहतर न्यूनतम मानदेय के साथ आवश्यक कर्मचारी सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ज्ञापन में कहा गया कि आशा एवं आशा संगिनी बहनें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को गांव-गांव
  • घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम कड़ी के रूप में वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं।
  • इसके बावजूद उनकी जिम्मेदारियों और कार्य के अनुरूप उन्हें पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा एवं सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
  • कार्यकर्ताओं ने सरकार के समक्ष सम्मानजनक एवं न्यूनतम बेहतर मानदेय निर्धारित करने की मांग की। इसके साथ ही आशा एवं आशा संगिनी तथा उनके

जौनपुर। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जौनपुर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से आशा एवं आशा संगिनी कर्मचारियों को बेहतर न्यूनतम मानदेय के साथ आवश्यक कर्मचारी सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि आशा एवं आशा संगिनी बहनें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम कड़ी के रूप में वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं।

Advertisement

इसके बावजूद उनकी जिम्मेदारियों और कार्य के अनुरूप उन्हें पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा एवं सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।कार्यकर्ताओं ने सरकार के समक्ष सम्मानजनक एवं न्यूनतम बेहतर मानदेय निर्धारित करने की मांग की। इसके साथ ही आशा एवं आशा संगिनी तथा उनके परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग भी रखी गई।ज्ञापन में सामाजिक सुरक्षा के लिए ESI और EPF का लाभ दिए जाने की मांग की गई।

वहीं, भुगतान में होने वाली देरी को दूर करते हुए प्रत्येक माह का भुगतान 5 तारीख तक सीधे बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए, जिससे उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके और वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से जन-जन तक पहुंचा सकें।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें