
खेतासराय (जौनपुर)। बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हम्माम वहीद ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार और बेहतर शिक्षा के अवसर चाहता है, लेकिन सरकार के वादों के बावजूद उसे निराशा हाथ लग रही है।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाउन्होंने दावा किया कि छात्र, नौजवान और किसान सरकार की नीतियों से परेशान हैं तथा बदलाव चाहते है।खेतासराय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब अहमद खान के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में एडवोकेट हम्माम वहीद ने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति संतोषजनक नहीं है। पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद छात्रों की मेहनत और भविष्य पर असर डाल रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिले। रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को कई बार विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवा अब खोखले आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार चाहते हैं।
हम्माम वहीद ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, छात्रों, किसानों और कमजोर वर्गों के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में युवा लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार की नीतियों का जवाब देंगे। प्रेस वार्ता में पीसीसी सदस्य आफताब अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शेर अली और जिक्रुल्लाह मौजूद रहे।
















