पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात धामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज

जौनपुर। जनपद जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रशासनिक कार्यकाल में गरीबों, बनवासी समाज और जरूरतमंदों के लिए किए गए सराहनीय कार्यों से जौनपुर में बनाई थी अलग पहचान*
  • सूत्रों के हवाले से राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि डॉ. दिनेश चंद्र सिंह अपने गृह जनपद बिजनौर की धामपुर विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक
  • राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से चुनाव लड़ने या किसी राजनीतिक दल में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर कोई आधिकारिक
  • जौनपुर में जिलाधिकारी रहते हुए गरीबों और बनवासी समाज के लिए किए* *उल्लेखनीय कार्य** डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप

संवाददाता दीपक शुक्ला

जौनपुर। जनपद जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।सूत्रों के हवाले से राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि डॉ. दिनेश चंद्र सिंह अपने गृह जनपद बिजनौर की धामपुर विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, अभी तक उनकी ओर से चुनाव लड़ने या किसी राजनीतिक दल में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इन चर्चाओं को फिलहाल राजनीतिक अटकलों के रूप में ही देखा जा रहा है। **जौनपुर में जिलाधिकारी रहते हुए गरीबों और बनवासी समाज के लिए किए* *उल्लेखनीय कार्य डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल आज भी अनेक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने गरीब, असहाय, वंचित और बनवासी समाज के जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समाधान कराने का प्रयास किया। जरूरतमंदों को आवास, पेंशन पीएम स्व निधि राशनकार्ड और कंम्बल जैसी सुविधाएं राजस्व मामलों का निस्तारण उद्यमियों के लिए योजना पूरे प्रदेश में जौनपुर उपलब्ध कराने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष पहल की।उनकी कार्यशैली की एक खास पहचान जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देना रही। जनसुनवाई के दौरान वह फरियादियों की बात गंभीरता से सुनते थे और लंबे समय से लंबित एवं कई वर्षों से विवादित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते थे। इससे आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने में मदद मिली।

जनता से सीधा संवाद और त्वरित न्याय दिलाने की पहल बनी लोकप्रियता का आधार* डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के कार्यकाल में जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं के समाधान और लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर उनकी सक्रियता की सराहना होती रही। विशेष रूप से गरीब परिवारों और बनवासी समाज के लोगों के बीच उनकी संवेदनशील कार्यशैली की अलग पहचान बनी। यही वजह रही कि जौनपुर में उन्हें लोकप्रिय जिलाधिकारियों में गिना जाता है। *प्रशासनिक अनुभव से राजनीतिक सफर तक… क्या धामपुर से शुरू होगी नई पारी?* लंबे समय तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद सेवानिवृत्त हुए डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का नाम अब राजनीतिक चर्चाओं में भी प्रमुखता से सामने आने लगा है। यदि वह भविष्य में सक्रिय राजनीति में कदम रखते हैं तो यह उनके सार्वजनिक जीवन का एक नया अध्याय होगा।फिलहाल बिजनौर की धामपुर विधानसभा सहित राजनीतिक हलकों में उनकी संभावित राजनीतिक पारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं जौनपुर में उनके प्रशासनिक कार्यकाल को याद करने वाले लोगों की निगाहें भी उनके अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उठ रही राजनीतिक चर्चाएं भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ती हैं।मेरा व्यक्तिगत अनुभव और विचार मानना है यदि डॉ. दिनेश चंद्र सिंह राजनीति में कदम रखते हैं, तो गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवाभाव और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में नई पहचान दिला सकता है। मुझे विश्वास है कि वे जनसामान्य की समस्याओं को समझते हुए उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का प्रतिनिधि बन सकते हैं

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें