न्याय समागम 2.0 में पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

जौनपुर, 01 नवंबर 2026। जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर ‘न्याय समागम 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन में तथा सिविल जज सीडी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद फीता काटकर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
  • जनपद न्यायाधीश ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित
  • जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। आईसीडीएस विभाग के स्टाल
  • शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से

जौनपुर, 01 नवंबर 2026। जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर ‘न्याय समागम 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन में तथा सिविल जज सीडी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद फीता काटकर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

Advertisement

जनपद न्यायाधीश ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। आईसीडीएस विभाग के स्टाल पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, श्रम विभाग द्वारा हितकारी योजनाओं के तहत श्रमिकों को चेक तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया।इसी क्रम में विद्युत एवं शिक्षा विभाग की ओर से भी लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। उद्यान विभाग द्वारा बीज एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया। कृषि विभाग की सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत लाभार्थी अजय कुमार को जनपद न्यायाधीश ने ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय अम्बष्ट, दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह समेत न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में टीडीबीएस इंटर कॉलेज कादीपुर, जौनपुर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें