

जौनपुर में जन एकता यात्राजौनपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जन एकता यात्रा निकाली गई। यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। राष्ट्रभक्ति के गीतों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।यात्रा का शुभारंभ मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज से हुआ।
इसके बाद यात्रा चहारसू चौराहा ओलंदगंज चौराहा, जेसीज चौराहा और टी.डी. कॉलेज होते हुए महाराणा प्रताप व्यायामशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा संगठित, जागरूक और अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं, !
तभी समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव तैयार होती है।धनंजय सिंह ने कांग्रेस को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के बाद कांग्रेस परिवारवाद से ऊपर उठी है और अब पहले की अपेक्षा कांग्रेस में बदलाव दिखाई दे रहा है।

क्षेत्रीय दलों को लेकर उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय दलों को ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में दो राष्ट्रीय पार्टियां हैं और क्षेत्रीय दलों को चुनाव लड़ना है तो उन्हें किसी एक राष्ट्रीय दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहिए।
उन्होंने चुनाव आयोग से भी इस दिशा में विचार करने का आग्रह किया।पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि गठबंधन चुनाव के बाद टूटने के बजाय अंत तक कायम रहना चाहिए। बार-बार चुनाव होने से देश पर राजस्व का बोझ बढ़ता है। उन्होंने ‘वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे चुनावों की बारंबारता कम होगी और संसाधनों की बचत हो सकेगी।जन एकता यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

















