
जौनपुर नगर पंचायत जफराबाद के वार्ड काजी अहमदनगर नूर नाव घाट निवासी मुकेश कुमार निषाद (24) पुत्र विजय निषाद की महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करते समय दर्दनाक मौत हो गई। मुकेश नागपुर शहर के थाना गणेशपेठ क्षेत्र के कॉटन मार्केट में एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करता था।जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जफराबाद के काजी अहमद नूर नावघाट!
निवासी सभासद प्रतिनिधि जोगेंद्र निषाद और मृतक मुकेश निषाद के बड़े पिता दिनेश निषाद ने बताया कि बीते 30 अक्टूबर, शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर के थाना क्षेत्र गणेशपेठ के कॉटन मार्केट चौक के पास में प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी निर्माण कार्य मे सुबह लगभग 11 बजे टावर क्रेन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा था उसी समय दूसरी क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर इन मजदूरों वाले क्रेन से टकरा कर नीचे गिर गया।
इस हादसे में क्रेन पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। जिसमें एक जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जफराबाद के वार्ड काजी अहमद नूर नाव घाट निवासी मुकेश निषाद पुत्र विजय निषाद (24) की मौत हो गई।घटना की सूचना पर स्थानीय थाना गणेशपेठ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जौनपुर जफराबाद में परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सभासद प्रतिनिधि जोगेंद्र निषाद के साथ मृतक युवक के बड़े पिता दिनेश निषाद, चाचा रिषु निषाद निजी वाहन से नागपुर पहुंच गए। 31अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। वहां से शव एम्बुलेंस से 1 नवंबर रविवार सुबह 10 बजे शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक मुकेश कुमार निषाद दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। और अकेले घर का खर्चा उठाया था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। मुकेश अविवाहित था। घटना के बाद से ही मृतक की मां सरोजा देवी और पिता विजय कुमार निषाद का रो- रो कर बुरा हाल है। रविवार दोपहर में जफराबाद गोमती किनारे घाट पर मृतक मुकेश निषाद का दाह संस्कार किया गया। बता दें कि की मृतक मुकेश निषाद के ही परिवार की चार वर्षीय बालिका की कुछ महीने पहले रिश्तेदारी शादी में गयी धनेजा में हत्या कर दी गई थी। उस दुख से परिजन उबरे ही थे कि तभी परिवार में एक और सदस्य के मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हुआ है।

















