
जफराबाद। पूर्व विधायक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर एसएनबी इंटर कॉलेज कजगांव में एक श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक के पुत्र सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह ‘बाबा’ के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आये अतिथि विकेश उपाध्याय ने पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए!
उनके सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम को अमित सिंह सुधीर सिंह शिवेंद्र सिंह,आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर विशाल सिंह हुकुम ,शिवेंद्र गौरव,अजय सोनकर गुलाब सिंह नीरज सिंह जोगेंद्र सिंह जगत दादा सुभाष सिंह इकबाल अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष मिश्र ‘सुग्गू’ ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

















