

गंगापुर सिटी। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से अहमदाबाद (गुजरात) स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगापुर सिटी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष बजट स्वीकृत करने की मांग की।मुलाकात के दौरान मनोज कुनकटा ने गंगापुर सिटी को शिक्षा, पर्यटन, खेल और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सकती है।डेढ़ साल से अटकी सड़क परियोजना का मुद्दा उठायामनोज कुनकटा ने तलावड़ा से नारायणपुर टटवाड़ा तक सड़क निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष से रुके होने का मामला केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। उन्होंने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिलाने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।इसके अलावा उन्होंने गंगापुर सिटी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण, पर्यटन को बढ़ावा देने !
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टितथा शहर के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए भव्य इतिहास पैनोरमा विकसित कराने की मांग रखी।रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोरकुनकटा ने रेलवे सुविधाओं के विस्तार बेहतर सड़क नेटवर्क और शहर को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से व्यापार, पर्यटन, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए जताया आभारमनोज कुनकटा ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि स्टेशन का नवीनीकरण शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और व्यापार एवं पर्यटन को भी लाभ पहुंचेगा।मनोज कुनकटा ने कहा कि गंगापुर सिटी में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को स्वीकृति मिलना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।
















