जौनपुर जमैथा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली पर दीवाली के दूसरे दिन यम द्वितीया को लगने वाले मेले ने मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ज्ञात हो इस मेले में शामिल होने के।लिए जनपद ही नही अन्य जनपदों के लोग भी आते है।मंगलवार की सुबह से ही
  • मंगलवार की सुबह से ही मेले में आये महिलाओं व पुरुषों ने गोमती नदी में स्नान किया।उसके बाद लोगो ने परमहंस की समाधि पर दर्शन
  • उसके बाद आसपास के दर्जनों गांवों के महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाया।पूड़ी और हलवा बनाकर माँ अखण्ड देवी (अखड़ो देवी) को चढ़ाया।मेले में आयी महिलाओं
  • श्रृंगार प्रसाधन,व गृहस्थी का सामान खरीदा।वही बच्चो ने खिलौने खरीदे और झूले का आनंद उठाया।मेले में सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स आयी थी

जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली पर दीवाली के दूसरे दिन यम द्वितीया को लगने वाले मेले ने मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।ज्ञात हो इस मेले में शामिल होने के।लिए जनपद ही नही अन्य जनपदों के लोग भी आते है।

मंगलवार की सुबह से ही मेले में आये महिलाओं व पुरुषों ने गोमती नदी में स्नान किया।उसके बाद लोगो ने परमहंस की समाधि पर दर्शन पूजन किया।उसके बाद आसपास के दर्जनों गांवों के महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाया।

Advertisement

पूड़ी और हलवा बनाकर माँ अखण्ड देवी (अखड़ो देवी) को चढ़ाया।मेले में आयी महिलाओं ने जहां श्रृंगार प्रसाधन,व गृहस्थी का सामान खरीदा।वही बच्चो ने खिलौने खरीदे और झूले का आनंद उठाया।मेले में सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स आयी थी।वही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे लगातार मेले का चक्रमण करते रहे।

मेले की व्यवस्था में समाजसेवी व पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह,हरेंद्र सिंह,गोलू सिंह,संजय शुक्ल सहित अन्य लोग लगे रहे।मेले में आये विशिष्ट लोगों को परमहंस आश्रम के महंत राजनदास जी महाराज ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें