
संवाददाता दीपक शुक्ला
बरसठी, जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय भेज दिया।
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टिप्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी विवाद और मुकदमेबाजी को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरणदिनेश कुमार पटेल पुत्र लोरनाथ पटेल, उम्र करीब 45 वर्ष।रोशन पटेल पुत्र दिनेश पटेल, उम्र करीब 21 वर्ष। दोनों निवासी ग्राम रखवां, थाना बरसठी, जौनपुर।प्रदीप सोनकर पुत्र स्व. पन्नालाल सोनकर, उम्र करीब 50 वर्ष।बबलू सोनकर पुत्र स्व. पन्नालाल सोनकर, उम्र करीब 40 वर्ष। दोनों निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना बरसठी, जौनपुर।
शिवआसरे सोनी पुत्र स्व. रामदुलार सोनी, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी बनकट (राजा बाजार), थाना बरसठी, जौनपुर।राजदेव गौतम पुत्र स्व. फूलनारायण, उम्र करीब 56 वर्ष।विपिन गौतम पुत्र स्व. देवराज, उम्र करीब 26 वर्ष। दोनों निवासी ग्राम कूसा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमइस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल यदुवेन्द्र यादव तथा हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका होने पर पुलिस तत्काल आवश्यक वैधानिक कदम उठाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी विवादों को बढ़ने से रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
















