
केराकत, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जेम्स निकिल्स पुत्र मारवीन निकिल्स निवासी पसेंवा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना केराकत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 458/2026 की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद की गई है।
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टिपुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।तीन मुकदमे हैं दर्जपुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना केराकत में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
इनमें वर्ष 2025 का एक मुकदमा पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में तथा वर्ष 2026 के दो अन्य मुकदमे शामिल हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमगिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवानन्द वर्मा और कांस्टेबल अजय खरवार शामिल रहे। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में की गई।
















