
बरसठी, जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरसठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय चालान किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस ने यह कार्रवाई की।बताया गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पपरावन में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टिशांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में उद्रेश दूबे पुत्र राजेश दूबे (19 वर्ष), निवासी ग्राम पपरावन; विकास सोनकर पुत्र बहादुर सोनकर (19 वर्ष), निवासी ग्राम परियत (चतुर्भुजपुर); दीपक सिंह पुत्र भगवान सिंह (38 वर्ष), शिवा सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह (21 वर्ष), सुजीत सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह (40 वर्ष) तथा अमित सिंह पुत्र संतोष सिंह (25 वर्ष), निवासीगण ग्राम पपरावन, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल कैलाश सरोज तथा कांस्टेबल राकेश प्रजापति शामिल रहे।बरसठी पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। विवाद और अशांति फैलाने की आशंका वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
















