बैंक के भीतर वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जौनपुर जफराबाद। क्षेत्र के कबुलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेहरूनगर शाखा में गुरुवार को एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया। घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान गुरुवार को बैंक से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे।
  • कैशियर से 500 रुपये की गड्डी लेने के बाद वह बैंक के अंदर ही एक बेंच पर बैठकर नोट गिनने लगे। इसके बाद उन्होंने पूरी रकम अपनी पैंट की जेब में रख ली
  • इसी दौरान एक युवती ने कथित तौर पर उनकी जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। कुछ देर बाद जब वृद्ध बैंक से बाहर निकलने से पहले अपनी जेब टटोलने लगे तो रुपये…
  • यह देखकर उन्होंने बैंक परिसर में शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

जौनपुर जफराबाद। क्षेत्र के कबुलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेहरूनगर शाखा में गुरुवार को एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया। घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान गुरुवार को बैंक से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। कैशियर से 500 रुपये की गड्डी लेने के बाद वह बैंक के अंदर ही एक बेंच पर बैठकर नोट गिनने लगे।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने पूरी रकम अपनी पैंट की जेब में रख ली और पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक में लगी प्रिंटर मशीन के पास चले गए।इसी दौरान एक युवती ने कथित तौर पर उनकी जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। कुछ देर बाद जब वृद्ध बैंक से बाहर निकलने से पहले अपनी जेब टटोलने लगे तो रुपये गायब मिले। यह देखकर उन्होंने बैंक परिसर में शोर मचाना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि घटना के समय वृद्ध के आसपास एक युवती और एक महिला मौजूद थीं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें