बीबीपुर घाट पर उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य सुख-समृद्धि की कामना

जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के बीबीपुर घाट पर सोमवार को छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं घाट पर पहुंचीं
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की मंगलकामना की।
  • इस दौरान घाट पर आस्था का एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला। अपनी मनोकामना पूरी होने पर एक महिला करीब 500 मीटर तक जमीन पर दंडवत प्रणाम करते हुए
  • दंडवत प्रणाम करते हुए छठी मैया के स्थान तक पहुंची। महिला की अटूट श्रद्धा और भक्ति देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
  • ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान की ओर से घाट के सुंदरीकरण और साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

जौनपुर उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य,500 मीटर तक दंडवत प्रणाम करते हुए छठी मैया के स्थान पर पहुंची महिला, ग्राम प्रधान करा रहे घाट का सुंदरीकरणजौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के बीबीपुर घाट पर सोमवार को छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं घाट पर पहुंचीं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की मंगलकामना की।इस दौरान घाट पर आस्था का एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला।

Advertisement

अपनी मनोकामना पूरी होने पर एक महिला करीब 500 मीटर तक जमीन पर दंडवत प्रणाम करते हुए छठी मैया के स्थान तक पहुंची। महिला की अटूट श्रद्धा और भक्ति देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए।छठ पर्व को लेकर घाट पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान की ओर से घाट के सुंदरीकरण और साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घाट की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना की।पूरे घाट पर छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें