जौनपुर में पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह की पत्रकार वार्ता योगी सरकार के विकास कार्यों को बताया अभूतपूर्व

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के क्षेत्र में ऐसे कार्य किए हैं, जो अब तक किसी सरकार के कार्यकाल में देखने को नहीं मिले।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • एमएलसी चुनाव में हार के लिए पार्टी के कुछ लोगों की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
  • डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कराया गया है।
  • नदियों पर पुलों का निर्माण कर आवागमन की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, विभिन्न जांचों
  • उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान सम्मान निधि के साथ खाद और बीज की उपलब्धता तथा सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से उपज की खरीद की जा रही है।

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के क्षेत्र में ऐसे कार्य किए हैं, जो अब तक किसी सरकार के कार्यकाल में देखने को नहीं मिले।

डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कराया गया है। नदियों पर पुलों का निर्माण कर आवागमन की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, विभिन्न जांचों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

Advertisement

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान सम्मान निधि के साथ खाद और बीज की उपलब्धता तथा सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से उपज की खरीद की जा रही है। इससे किसानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।एमएलसी चुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने इसे पार्टी के कुछ लोगों की लापरवाही का परिणाम बताया। वहीं, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है।

इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है।पत्रकार वार्ता के अंत में डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी 325 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें