पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आगामी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में समर्थ टीम ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी एवं एमकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों तथा प्रथम सेमेस्टर के कैरीओवर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ उपस्थिति पत्रक , जांच पत्र एवं नामावली भी पोर्टल पर उपलब्ध, केंद्राध्यक्ष कर सकेंगे डाउनलोड
  • परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी होने के साथ ही परीक्षा संबंधी आवश्यक अभिलेख भी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
  • अब सभी संबंधित महाविद्यालयों के केंद्राध्यक्ष समर्थ पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक (P7), जांच
  • परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे समर्थ पोर्टल पर अपने प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आगामी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में समर्थ टीम ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी एवं एमकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों तथा प्रथम सेमेस्टर के कैरीओवर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी होने के साथ ही परीक्षा संबंधी आवश्यक अभिलेख भी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब सभी संबंधित महाविद्यालयों के केंद्राध्यक्ष समर्थ पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक (P7), जांच पत्र तथा नामावली (Nominal Roll) डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे समर्थ पोर्टल पर अपने प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध अभिलेखों को डाउनलोड कर उनका परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने तथा अन्य परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां पूरी कर लें।उन्होंने कहा कि आगामी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का व्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों को समय से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता है।

विश्वविद्यालय की समर्थ टीम द्वारा परीक्षा संबंधी ऑनलाइन प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है, जिससे महाविद्यालयों को परीक्षा संचालन में सुविधा मिल सके और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समर्थ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह एवं समर्थ तकनीकी टीम के सदस्य डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, डॉ. राधिका उर्मलिया, डॉ. अखिलेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामांशु पी. सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. नितिन, शीलनिधि सिंह, उत्कर्ष कुमार एवं सूर्य प्रकाश पाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें