
जौनपुर। कहते हैं कि उम्मीद और भरोसा कायम हो तो देर से ही सही, नतीजा जरूर मिलता है। ऐसा ही मामला जौनपुर में सामने आया, जहां पांच महीने पहले खोया पत्रकार आबिश इमाम ‘सनी’ का मोबाइल फोन साइबर सेल की टीम ने खोज निकाला।
मंगलवार को पुलिस ने मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया।पांच महीने बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर पत्रकार आबिश इमाम ‘सनी’ ने खुशी जाहिर करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी अनंत चंद्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने विशेष रूप से साइबर सेल की सर्विलांस टीम और मोबाइल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले चंदन यादव की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टिआबिश इमाम ‘सनी’ ने कहा कि पांच महीने बाद मोबाइल वापस मिलना उनके लिए खुशी की बात है। साइबर सेल की टीम की मेहनत और पुलिस अधिकारियों के प्रयास से पुलिस के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने, साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों को सूचना दें।
आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं और पुलिस के प्रयासों में सहयोग करें।पांच महीने की तलाश के बाद मोबाइल की बरामदगी ने एक बार फिर साइबर सेल की सर्विलांस टीम की सक्रियता को सामने लाया।
















