

शाहगंज(जौनपुर) स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों के बीच मंगलवार को शाहगंज क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरे स्कूल की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन की अगली सीट पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सेंट जॉन्स स्कूल की वैन करीब दो दर्जन बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही वैन इमरानगंज बाजार चौराहे पर पहुंची, सामने से दूसरे स्कूल की बस आ गई। बताया जा रहा है कि वैन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन बस से जा टकराई।
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टिहादसे में अगली सीट पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए, जबकि वैन को भी काफी नुकसान पहुंचा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
हालांकि, हादसे में अन्य बच्चों के भी चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है।*डग्गामार स्कूली वाहनों के संचालन पर उठे सवाल*इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो दर्जन बच्चों को लेकर चल रही वैन की रफ्तार और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

अभिभावकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, क्षमता और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच क्यों नहीं होती?अब देखना यह है कि हादसे के बाद परिवहन विभाग और जिला प्रशासन संबंधित स्कूली वैन के साथ-साथ नियमों की अनदेखी कर वाहन संचालित कराने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
















