

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंगलवार को जनपद पहुंचकर कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा प्रसिद्ध मां शीतला चौकिया धाम पहुंचे।
यहां उन्होंने मां शीतला का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्होंने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टिनवागत जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद में प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और विकासपरक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की दिशा में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
















