बरसात होते ही खुल जाता है नगर पंचायत के नाली सफाई व्यवस्था की पोल

जौनपुर के नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या 10 मझलेपुर के जेठपुरा मोहल्ले में बरसात होते ही नाली सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाता है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सड़क पर डुबा पानी, स्कूली बच्चों के लिए बना मुसीबत।
  • बरसात होने पर सड़क पानी मे डूब जाता है। नगर वासियों के साथ-साथ स्कूल आने जाने वाले
  • नौनिहाल बच्चे को भी सड़क पर जमा हुए गन्दे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है।
  • सफाई एवं सड़क पर जल-जमाव न हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

बरसात होते ही खुल जाता है नगर पंचायत के नाली सफाई व्यवस्था की पोल।-सड़क पर डुबा पानी, स्कूली बच्चों के लिए बना मुसीबत।जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या 10 मझलेपुर के जेठपुरा मोहल्ले में बरसात होते ही नाली सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाता है।

जरा सा बरसात होने पर सड़क पानी मे डूब जाता है। नगर वासियों के साथ-साथ स्कूल आने जाने वाले नौनिहाल बच्चे को भी सड़क पर जमा हुए गन्दे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है।

Advertisement

सड़क पर डूबे पानी को देखकर समझा जा सकता है कि किस प्रकार से यहां के जिम्मेदार लोग अपने कार्य के प्रति कितना जिम्मेदारी से रहते हैं। नगर वासियों ने कहा कि यह लोग पूरी तरह से जनता की समस्याओं के प्रति बेखबर रहते हैं। यहां तक कि आस-पास रहने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

सबसे अधिक समस्या स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के लिए हो रहा है। लोगों ने बताया की यहां मोहल्ले से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे प्राथमिक विद्यालय व मदरसे में इसी सड़क से होकर पढ़ने के लिए जाते हैं। बच्चे गन्दे पानी में ही चलकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर है। मोहल्ले वासियों ने यह भी कहा की इस प्रकार की समस्या के बारे में जिम्मेदार लोगों को अवगत कराने के बावजूद भी इस जटिल समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। नागरिकों ने नगर पंचायत कचगांव के जिम्मेदारों से नाली की नियमित सफाई एवं सड़क पर जल-जमाव न हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें