राष्ट्रभक्ति और युवा संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान का समापन

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान-2026 का समापन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरक झलकियाँ देखने को मिलीं।
  • विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मेरा स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया,
  • कार्यक्रम में सामूहिक वन्दे मातरम गीत, लोकनृत्य और कजरी गायन ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
  • नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान-2026 का समापन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में समारोह के साथ हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरक झलकियाँ देखने को मिलीं। कार्यक्रम में सामूहिक वन्दे मातरम गीत, लोकनृत्य और कजरी गायन ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मेरा स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

Advertisement

मुख्य अतिथि कर्नल आलोक सिंह धर्मराज ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत एवं नशा मुक्त युवा” पर विशेष संदेश दिया। कर्नल धर्मराज ने युवाओं को यह स्पष्ट किया कि नशा मुक्त युवा ही श्रेष्ठ भारत की नींव हैं।” यदि युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाए, तो भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि विश्व पटल पर एक आदर्श राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि अभियान की सफलता युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का सशक्त उदाहरण है। समन्वयक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा इस अभियान के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पाँच सुरक्षा प्रहरियों एवं 98 यूपी बटालियन के छः प्रशिक्षकों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में इस अभियान के निमित्त आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल एवं चॉकलेट प्रदान किए गए। इस अवसर डॉ. रसिकेश, डॉ राधिका उर्मालिया ने भी विचार व्यक्त किए। सहायक आचार्य डॉ श्वेता पाण्डेय ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें