11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए 12 वर्षीय बालक की हालत नाजुक, इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 12 वर्षीय बालक किशन कुमार, पुत्र राकेश , निवासी ग्राम पूरनपुर पोस्ट कोसैला , विकासखंड केराकत, की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • 14 जुलाई 2026 को 11 हजार वोल्ट के लटके हुए तार के संपर्क में आने से बालक बुरी तरह झुलस गया था।
  • हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
  • उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि अविलंब दिलाने का आश्वासन दिया गया था,
  • पांच लाख रुपये की सहायता राशि अविलंब दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पत्र के अनुसार अभी तक सहायता राशि नहीं मिल सकी है।

जौनपुर केराकत विद्युत विभाग की कथित लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 12 वर्षीय बालक किशन कुमार, पुत्र राकेश , निवासी ग्राम पूरनपुर पोस्ट कोसैला विकासखंड केराकत, की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

बताया गया कि 14 जुलाई 2026 को 11 हजार वोल्ट के लटके हुए तार के संपर्क में आने से बालक बुरी तरह झुलस गया था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि अविलंब दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पत्र के अनुसार अभी तक सहायता राशि नहीं मिल सकी है।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान दोनों पैरों में गंभीर संक्रमण बढ़ने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर दोनों पैर काटने पड़े। इलाज में अब तक परिवार का काफी पैसा खर्च हो चुका है और पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।आर्थिक सहायता और न्याय की मांगइस मामले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला प्रभारी रत्नेश कुमार ने उपजिलाधिकारी केराकत को पत्र देकर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, इलाज में हुए खर्च की भरपाई कराने तथा दुर्घटना से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

पत्र में यह भी मांग की गई है कि दुर्घटनाग्रस्त बालक के भविष्य और भरण-पोषण को देखते हुए उसे कुछ कृषि भूमि आवंटित की जाए, ताकि वह आगे अपना जीवन चला सके।रत्नेश कुमार, जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी कांशीराम, जौनपुर ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें