
विवाहिता की फांसी से लटक कर हुई संदिग्ध मौत,पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी एक 32 वर्षीय महिला की शनिवार को फाँसी के फंदे से लटकर संदिग्ध मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मृतका के पिता ने अपनी पुत्री को ससुराल पक्ष के द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव की शादी उक्त क्षेत्र के ही मेहरी गांव निवासी रामपति यादव की पुत्री मधु यादव के साथ हुई थी।
उसके एक पुत्री तथा एक पुत्र भी है।सुरेंद्र यादव रोडवेज में संविदा पर कन्डेक्टर के पद पर तैनात है।बताया जाता है कि शुक्रवार की रात को खाना पीना के बाद मधु अपने कमरे में चली गयी।भोर में किसी की नजर कमरे के खिड़की पर पड़ी।उस समय मधु पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी।परिवार के लोग दरवाजा को धक्का मारकर खोल दिये।उसके बाद मधु को आनन फानन में नीचे उतारे।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी के बाद भोर में ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।पुलिस व मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी।
घटना की सूचना पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया।उन्होंने बताया कि मृतका के पिता रामपति यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मधु के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे।उन लोगों ने उसकी हत्या कर दिया है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के सच्चाई का पता लगेगा।अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

















