शाहगंज में लेखपालों का तहसील में धरना प्रदर्शन थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल पर विजिलेंस की कार्यवाई से आक्रोशित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील शाहगंज इकाई ने शनिवार को थाना दिवस का बहिष्कार करते तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन और नारे बाज़ी की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लेखपालों पर ट्रैप कार्रवाई से पहले हो शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग
  • उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह ने कहा की लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण
  • विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की सत्यता,
  • तहसील मंत्री विवेक सिंह ने कहा की संघ ने अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग…

शाहगंज में लेखपालों का तहसील में धरना प्रदर्शन,थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लेखपालों पर ट्रैप कार्रवाई से पहले हो शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग

रिपोर्टर नौशाद मंसूरी

Advertisement

शाहगंज(जौनपुर) अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल पर विजिलेंस की कार्यवाई से आक्रोशित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील शाहगंज इकाई ने शनिवार को थाना दिवस का बहिष्कार करते तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन और नारे बाज़ी की।उक्त मौके पर उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह ने कहा की लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और संबंधित लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की अनिवार्य जांच कराने की मांग की है।

अयोध्या के उत्कर्षदीप प्रकरण की स्वतंत्र जांच की मांग*वहीं तहसील मंत्री विवेक सिंह ने कहा की संघ ने अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। पत्र में सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत और ट्रैप प्रक्रिया समेत सभी तथ्यों की निष्पक्ष समीक्षा कराने की बात कही गई है। संघ का कहना है कि यदि लेखपाल को षड्यंत्रपूर्वक फंसाए जाने की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।*फर्जी शिकायतों पर रोक की मांग संघ के अनुसार जमीन की पैमाइश, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों में लेखपाल सीधे ग्रामीणों के संपर्क में रहते हैं।

ऐसे मामलों में व्यक्तिगत रंजिश, निजी स्वार्थ या विवाद के कारण झूठी शिकायत की आशंका बनी रहती है। इसलिए केवल शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और शिकायत के उद्देश्य की भी जांच जरूरी है।*झूठी शिकायत करने वालों पर हो कार्रवाई*संघ ने मांग की है कि यदि किसी शिकायतकर्ता, दलाल या अन्य व्यक्ति द्वारा झूठी शिकायत कर कर्मचारी को फंसाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ एफआईआर समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ट्रैप कार्रवाई में प्रत्यक्ष साक्ष्यों और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Advertisement

ACO और विजिलेंस के लिए SOP बनाने का सुझाव*लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस के लिए स्पष्ट Standard Operating Procedure (SOP) जारी करने का सुझाव दिया है। इसमें शिकायत की जांच, साक्ष्यों के परीक्षण और ट्रैप कार्रवाई के मानक तय किए जाएं, ताकि वास्तविक भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो और निर्दोष कर्मचारियों को दुर्भावनापूर्ण शिकायतों का सामना न करना पड़े। संघ ने कहा कि निष्पक्ष जांच से ईमानदार कर्मचारियों में भय का माहौल भी कम होगा।उक्त अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा, रामविलास मौर्य, विनय कुमार, सूरज यादव, शुभम सिंह, अंकित मौर्य, महेश चौहान, किरण यादव, कुसुम सक्सेना, रेशमा कुमारी, शालिनी कटियार , ममता शर्मा , पूनम गुप्ता, चंद्रिका, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष सदानंद भट्ट, मनोज यादव आदि समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें