खेतासराय मानीकला हॉल्ट के समीप संदिग्ध हालात में मिला सिलाई कारीगर का शव

खेतासराय(जौनपुर)मानीकला हाल्ट के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे पानी में 52 वर्षीय सिलाई कारीगर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चौकियां गुरैनी गांव निवासी शाहजफर उर्फ मिस्टर पुत्र स्व. अब्दुल कुद्दूस के रूप में हुई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • 20 अगस्त को घर से निकले थे शाहजफर उर्फ मिस्टर, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका
  • मृतक की पहचान चौकियां गुरैनी गांव निवासी शाहजफर उर्फ मिस्टर पुत्र स्व. अब्दुल कुद्दूस के रूप में हुई।
  • 20 अगस्त को सिलाई का काम करने के लिए घर से मानीकला गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
  • शव के पास से उनकी साइकिल भी बरामद हुई है। स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच की मांग की है।

मानीकला हॉल्ट के समीप संदिग्ध हालात में मिला सिलाई कारीगर का शव20 अगस्त को घर से निकले थे शाहजफर उर्फ मिस्टर, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका खेतासराय(जौनपुर)। मानीकला हाल्ट के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे पानी में 52 वर्षीय सिलाई कारीगर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान चौकियां गुरैनी गांव निवासी शाहजफर उर्फ मिस्टर पुत्र स्व. अब्दुल कुद्दूस के रूप में हुई। वह 20 अगस्त को सिलाई का काम करने के लिए घर से मानीकला गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शव के पास से उनकी साइकिल भी बरामद हुई है। स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच की मांग की है।

Advertisement

शनिवार सुबह करीब दस बजे मानीकला-गुरैनी मार्ग पर सड़क किनारे पानी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। बाद में मृतक की पहचान शाहजफर के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार शाहजफर 20 अगस्त को सिलाई करने के लिए मानीकला गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दो दिन बाद उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजन स्तब्ध हैं। शव पानी में मिलने और परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतक के आने-जाने और अंतिम समय की मोमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है।घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है। वहीं, शाहजफर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें