
जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास कार रोककर एक दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने के मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी उदई ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बीते 7 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे सुंगुलपुर गांव से काम करके अपने घर लौट रहे थें। आरोप है कि थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास राजन यादव एवं विशाल यादव निवासी किरतापुर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ उसकी गाड़ी को रोक लिया, गाड़ी रोकने के बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जातिसूचक शब्द में गाली गलौज दिए। उक्त मामले में 21 अगस्त, शुक्रवार को रत्तीपुर गांव के उदई के तहरीर पर किरतापुर गांव के राजन यादव और विशाल यादव तथा कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एससी एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया।थाना प्रभारी जफराबाद मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में एसपी महोदय के निर्देश पर किरतापुर गांव के दो युवकों और कुछ अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

















