
पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने तोड़ा चार दुकानों का तालासात हजार नगदी सहित पांच ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और किराने की दुकान से हजारों का सामान चोरी
केराकत जौनपुर स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत सरकी डेहरी मोड़ पर शनिवार की रात सरकी पुलिस चौकी मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने चार दुकानो का ताला तोड़ दिया। अनूप कुमार सेठ की स्वर्ण आभूषण की दुकान, वीरेन्द्र उर्फ पप्पू की किराने की दुकान, छोटू यादव व अवनीश कुमार की दुकान का ताला तोड़ दिया।
स्वर्ण आभूषण की दुकान से सात हजार नगदी, पांच ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी व 22 हजार मूल्य के रोल गोल्ड का सामान चुराकर लिए। दुकान में रखा तिजोरी उठाकर खेत में उठा ले गये, उसे तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। वहीं पप्पू के किराने स्टोर से स्टेपलाइजर, 25 किलो दाल, रिफाइन तेल, चीनी व साबुन उठा ले गये। जबकि अन्य दो दुकानों का सिर्फ ताला तोड़ कर चोरी में असफल रहे। चोरी की सूचना पर काफी भीड़ जुट गयी। चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस को आने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। लोग चोरी का खुलासा करने के लिए खोजी कुतिया को बुलाने की मांग की तो चौकी इंचार्ज उल्टे भड़क पड़े कि खोजी कुतिया तो इस समय फेल है, वह पुलिस वालों को ही सूंघकर पकड़ती है, क्योंकि घटनास्थल पर पहले पुलिस ही पहुंचती है। घटना से लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

















