जौनपुर स्कूली वैन दुर्घटना मामले में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन (टाटा वेंचर, संख्या UP50AJ9424) और बस की टक्कर से हुई गंभीर सड़क दुर्घटना के मामले में परिवहन आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई की है
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आशुतोष निरंजन ने कार्य के प्रति लापरवाही, शिथिलता एवं पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में
  • जौनपुर के यात्री/मालकर अधिकारी (PTO) प्रमोद कुमार को ‘विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि’ प्रदान की है।
  • दुर्घटनाग्रस्त वैन का फिटनेस प्रमाण-पत्र 01 जनवरी 2020 को ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वाहन पिछले छह वर्षों से अधिक
  • सूचना दोपहर 12:45 बजे तक प्रेषित नहीं की गई। इस प्रकार सूचना देने में लगभग पांच घंटे की देरी भी गंभीर लापरवाही मानी गई।

जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन (टाटा वेंचर, संख्या UP50AJ9424) और बस की टक्कर से हुई गंभीर सड़क दुर्घटना के मामले में परिवहन आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई की है।

परिवहन आयुक्त श्री आशुतोष निरंजन ने कार्य के प्रति लापरवाही, शिथिलता एवं पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में जौनपुर के यात्री/मालकर अधिकारी (PTO) प्रमोद कुमार को ‘विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि’ प्रदान की है।

Advertisement

जांच में पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वैन का फिटनेस प्रमाण-पत्र 01 जनवरी 2020 को ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वाहन पिछले छह वर्षों से अधिक समय से बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक परमिट के स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त हो रहा था।

इसके अतिरिक्त, दुर्घटना प्रातः लगभग 08:00 बजे होने के बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा मुख्यालय को दुर्घटना की प्राथमिक आख्या अथवा सूचना दोपहर 12:45 बजे तक प्रेषित नहीं की गई। इस प्रकार सूचना देने में लगभग पांच घंटे की देरी भी गंभीर लापरवाही मानी गई। प्रकरण में परिवहन विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को श्री प्रमोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा 21 अगस्त 2026 को प्रस्तुत स्पष्टीकरण को विभाग द्वारा असंतोषजनक पाया गया। परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि नियमों का उल्लंघन कर बिना वैध फिटनेस संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई होती, तो ऐसी दुःखद दुर्घटना को रोका जा सकता था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने के दृष्टिगत उसे अस्वीकार करते हुए श्री प्रमोद कुमार के विरुद्ध ‘विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि’ की दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें