जौनपुर दो बच्चों संग महिला लापता, ससुराल से मायके तक मचा हड़कंप

जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर (खेपतपुर) गांँव में शनिवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई। घर में महिला और बच्चों के नहीं मिलने पर स्वजन ने पहले आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
  • सुबह से मां और दोनों बच्चों की तलाश, आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
  • रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी जानकारी की गई, लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिला।
  • घटना की जानकारी होने पर महिला का भाई भी गांव पहुंचा और काफी खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया

दो बच्चों संग महिला लापता, ससुराल से मायके तक मचा हड़कंपसुबह से मां और दोनों बच्चों की तलाश, आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुरागदहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, भाई ने जताई अनहोनी की आशंकाकेराकत (जौनपुर) :केराकत कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर (खेपतपुर) गांँव में शनिवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई।

घर में महिला और बच्चों के नहीं मिलने पर स्वजन ने पहले आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी जानकारी की गई, लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी होने पर महिला का भाई भी गांव पहुंचा और काफी खोजबीन की।

Advertisement

कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और बहन व दोनों बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताई।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला निवासी सरवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन मधु देवी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रफुल कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पुत्र मयंक और पुत्री मनु। प्रफुल कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में पुणे में रहता है। शनिवार सुबह मधु के दोनों बच्चों के साथ लापता होने की जानकारी मिली तो परिवार में चिंता बढ़ गई।सरवन कुमार का आरोप है कि उनकी बहन को ससुराल में दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने सास इंदावती और ननद गुड़िया पर बहन के साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

हालांकि, मधु किन परिस्थितियों में दोनों बच्चों के साथ घर से निकली और उसके बाद कहां गई, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।भाई ने पुलिस से महिला और दोनों बच्चों की जल्द तलाश कराने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित सास व ननद के विरुद्ध उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।वर्ज़न-प्रार्थना पत्र मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।अमरेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली केराकत।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें