रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद जौनपुर कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में किया गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ स्थित जुपिटर सभागार, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया
  • कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
  • रसोइयों को 2,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था, जिसमें 1,000 की वृद्धि करते हुए अब उन्हें 3,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा
  • रसोइयों को वर्ष में एक बार साड़ी/ड्रेस के लिए पूर्व में 500 की धनराशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1,000 कर दिया गया है।

पीएम पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न जौनपुर!पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद जौनपुर कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में किया गया।

लखनऊ स्थित जुपिटर सभागार, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा कार्यक्रम में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या जी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अजीत प्रजापति जी, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन जी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खड़िया जी सहित अन्य अधिकारीगण एवं रसोइया की उपस्थित लोगों ने मा. मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Advertisement

उपस्थित अतिथियों का स्वागत पौध एवं पुस्तक भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ बच्चे, खिलता बचपन—सही पोषण से प्रदेश रोशन” रही।मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत कार्यरत रसोइया शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे विद्यालयों में बच्चों को अपने परिवार के बच्चों की तरह स्नेहपूर्वक एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराते हैं। पौष्टिक भोजन बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा यही बच्चे देश के भविष्य की मजबूत बुनियाद हैं।उन्होंने कहा कि रसोइयों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा मिलने से रसोइयों एवं उनके परिवारों को उपचार के दौरान आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने सभी रसोइयों की ओर से इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए मा. मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद एवं आभार पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।मा. राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत कार्यरत रसोइयों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पूर्व में रसोइयों को 2,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था, जिसमें 1,000 की वृद्धि करते हुए अब उन्हें 3,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि रसोइयों को वर्ष में एक बार साड़ी/ड्रेस के लिए पूर्व में 500 की धनराशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1,000 कर दिया गया है। सरकार द्वारा की गई इन बढ़ोतरी से रसोइयों को आर्थिक रूप से और अधिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने अपील किया कि सभी रसोइया इस कार्य के लिए मा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद पत्र प्रेषित करे ।उन्होंने बताया कि जनपद जौनपुर में पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत कुल 8,325 रसोइया कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से 15 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के रूप में 3,000 की धनराशि का चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया।अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या जी ने सभी रसोइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार रसोइयों के हित में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्हें 5 लाख की सुरक्षा गारंटी एवं 2 लाख के बीमा कवर जैसी सुविधाओं से भी आच्छादित किया गया है।जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति जी ने कहा कि सरकार सेवा भाव के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का कार्य कर रही है। सभी रसोइया अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें, जिससे मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार किया जा सके।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शेष बचे हुए सभी रसोइयों का एक माह के भीतर पंजीकरण पूर्ण कर उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने मा. राज्यमंत्री जी को इस आशय का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि सभी रसोइया इच्छाशक्ति एवं समर्पण के साथ समय से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बच्चों के भोजन में पोषण की वृद्धि होगी तो उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में तेजी आएगी और वे भविष्य में जिस भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां जनपद का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर मा. राज्यमंत्री जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा जनपद में कार्यरत रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त करने वाले रसोइयों में संगीता सरोज, कुसुम, छोटेलाल यादव, शैलेन्द्र कुमार मौर्या, शान्ती, गुन्जा, पूनम, सुमित्रा, मलावती, मीरा, जयप्रकाश खरवार, कपिलदेव, जयमूर्ति, माधुरी एवं अनीता देवी शामिल रहीं।कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुरक्षा सुविधा के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मा. राज्यमंत्री जी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों,ज़िला समन्वयक डी सी अरुण कुमार मौर्य,कर्मचारियों एवं सभी रसोइयों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें