जौनपुर नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूबा किशोर मौत

खेतासराय(जौनपुर) । ननिहाल में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दोस्तों के साथ गया था ननिहाल के पास शारदा सहायक खंड-23 में नहाने
  • परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
  • किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर और ननिहाल में कोहराम मच गया।
  • अपने ननिहाल अरंद गांव निवासी मामा मोहम्मद तालिब उर्फ बबलू के घर आया था।

नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूबा किशोर, मौतदोस्तों के साथ गया था ननिहाल के पास शारदा सहायक खंड-23 में नहाने खेतासराय(जौनपुर) । ननिहाल में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर और ननिहाल में कोहराम मच गया।खेतासराय कस्बे के कासिमपुर वार्ड निवासी मोहम्मद वकार (17) पुत्र मोहम्मद आसिफ रविवार को अपने ननिहाल अरंद गांव निवासी मामा मोहम्मद तालिब उर्फ बबलू के घर आया था।

Advertisement

दोपहर में वह ननिहाल के कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित शारदा सहायक नहर खंड-23 में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वह नहर के गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह डूबने लगा।वकार को डूबता देख साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे तत्काल खेतासराय स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शाहगंज के अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर और ननिहाल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। परिजनों की मांग पर पंचनामा भरने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। किशोर की मौत से कासिमपुर और अरंद गांव में मातम पसरा रहा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें