
केराकत कोतवाली थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत थानागद्दी में सोमवार को पेट्रोल पंप के सामने ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई
हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला घायल हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस!
बुलाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।
हादसा किस कारण हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच कर रही है।

















