जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन, पेयजल सहित विद्यालय में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
  • जिलाधिकारी ने पुरुष छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
  • महिला छात्रावास में चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही उसमें कंटीले तार लगाए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  • निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन, पेयजल सहित विद्यालय में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 जिलाधिकारी ने पुरुष छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। आवासीय भवनों की मरम्मत के संबंध में कार्यदायी संस्था आरईएस को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

महिला छात्रावास में चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही उसमें कंटीले तार लगाए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा झाड़ियों की नियमित कटाई-छंटाई कराई जाए।

इसके साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने मल्टीपरपज हॉल को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राचार्य एवं अध्यापकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें