पीयू में एनसीसी चयन शिविर सम्पन्न

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए एनसीसी प्रवेश हेतु चयन शिविर सम्पन्न हुआ। 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक डी. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में पंजीकृत 142 अभ्यर्थियों में 132 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण तथा 50 अंकों की लिखित परीक्षा के माध्यम से
  • अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, बौद्धिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया सेना से आए
  • अधिकारियों एवं प्रशिक्षित कार्मिकों के सहयोग से सम्पन्न हुई।
  • विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने एनसीसी परिसर में आम एवं अमरूद के पौधे लगाए।

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए एनसीसी प्रवेश हेतु चयन शिविर सम्पन्न हुआ। 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक डी. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में पंजीकृत 142 अभ्यर्थियों में 132 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण तथा 50 अंकों की लिखित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, बौद्धिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया सेना से आए अधिकारियों एवं प्रशिक्षित कार्मिकों के सहयोग से सम्पन्न हुई।

Advertisement

विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव (एनसीसी) श्रीमती सरला देवी एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने शिविर का समन्वय किया।

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने एनसीसी परिसर में आम एवं अमरूद के पौधे लगाए। विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने चयन शिविर में सहयोग किया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें