मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का किया गया शुभारंभ

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का किया गया शुभारंभ’
उ0प्र0 की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा, योजना का हुआ शुभारम्भ।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दिनांक 27.08.2026 को प्रातः 06ः00 बजे से 29 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक…
  • माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर रागिनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मछलीशहर
  • कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा घोषित निःशुल्क बस यात्रा योजना के लिए विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का किया गया शुभारंभ’ उ0प्र0 की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा, योजना का हुआ शुभारम्भ।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दिनांक 27.08.2026 को प्रातः 06ः00 बजे से 29 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक रहेगी उपलब्ध।

माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ।

Advertisement

साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेटट स्थित प्रेक्षागृह में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद माताओं, बहनों एवं बेटियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर रागिनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मछलीशहर श्रीमती मीना पटेल, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एआरएम रोडवेज स्नेहलता सहित उपस्थित अन्य मातृ शक्तियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अन्तर्गत निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बस सेवाएं कल सुबह से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक निःशुल्क रहेंगी। दूसरी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में कहीं भी यात्रा करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा आजीवन उपलब्ध रहेगी। उपस्थिति मातृशक्तियों को बधाई दी और बताया कि महिला सशक्तिकरण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एआरएम रोडवेज स्नेहलता जी के द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा घोषित निःशुल्क बस यात्रा योजना के लिए विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने योजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उन्हें धार्मिक, पारिवारिक एवं पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचने का अवसर प्रदान करेगी।कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी माता-बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया गयह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन प्रीती श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक, डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा , जिला अर्थ संख्या अधिकारी डॉ.अरुण यादव सहितअन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें