लोहिया पार्क में लगेगा रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन रोशनी से जगमगाएगा परिसर

जौनपुर 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई। उप निदेशक उद्यान, वाराणसी मंडल, दिग्विजय भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्क को आकर्षक बनाने के साथ आगंतुकों की सुविधाएं बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बैठक में पार्क में रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन और सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पार्क की दीवारों पर ऐतिहासिक पेंटिंग कराई जाएगी। वाटर पाम और तिरंगा पोल पर पिक्सल पट्टा लाइट लगाकर…
  • पार्क के बाहर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा खराब हो रहे तिरंगा पोल की पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
  • पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस की मदद से पार्क के बाहर निश्चित पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाएगा।
  • अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। जिम और झूलों की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत भी कराई जाएगी।

जौनपुर 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई। उप निदेशक उद्यान, वाराणसी मंडल, दिग्विजय भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्क को आकर्षक बनाने के साथ आगंतुकों की सुविधाएं बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पार्क में रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन और सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पार्क की दीवारों पर ऐतिहासिक पेंटिंग कराई जाएगी। वाटर पाम और तिरंगा पोल पर पिक्सल पट्टा लाइट लगाकर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्क के बाहर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा खराब हो रहे तिरंगा पोल की पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस की मदद से पार्क के बाहर निश्चित पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाएगा। अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। जिम और झूलों की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत भी कराई जाएगी। पार्क में स्वच्छता और रख-रखाव को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।प्रवेश शुल्क होगा अनिवार्य,समिति के अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पार्क में आने वाले प्रत्येक आगंतुक से सुबह और शाम प्रवेश शुल्क लिया जाए।

हालांकि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, राजनेता, दिव्यांग, सेवानिवृत्त सैनिक तथा माता-पिता के साथ आने वाले 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश शुल्क से छूट दी जाएगी। नियमित रूप से पार्क आने वाले लोगों के लिए पास जारी करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, क्षेत्राधिकारी नगर के प्रतिनिधि, थाना प्रभारी लाइन बाजार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, समिति की सदस्य अंजना सिंह सहित अन्य सदस्य और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें