जौनपुर राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

खेतासराय(जौनपुर)राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रस्साकशी, वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
  • इस दौरान तहसील से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना स्थल पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
  • 60वीं उत्तर प्रदेश स्टेट क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, झांसी तथा मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित कक्षा 12 मानविकी के छात्र आनंद कुमार यादव को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मानसर्वोदय इंटर कॉलेज में हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाखेतासराय(जौनपुर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

रस्साकशी, वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान तहसील से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना स्थल पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर किया गया।

Advertisement

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 60वीं उत्तर प्रदेश स्टेट क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, झांसी तथा मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित कक्षा 12 मानविकी के छात्र आनंद कुमार यादव को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित कक्षा 12 विज्ञान के छात्र अंकित यादव को भी प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया।मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अंकित यादव, प्रिंस कुमार राजभर, विवेक कुमार और अतुल कुमार को भी सम्मानित किया गया।

मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित सौरभ कुमार, मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित कक्षा नौ की छात्रा दीपांजलि शर्मा, छात्र अर्क प्रजापति व शिवेंद्र कुमार बिंद को भी सम्मान मिला। जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित कक्षा 10 के रामकेश और प्रयास राजभर को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया।खेल शिक्षक मोहम्मद शरीफ और एनसीसी अधिकारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता और खेल शिक्षक मोहम्मद शरीफ ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें