
केराकत, जौनपुरजापान यामाबुकी सितो रियु कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 व 6 सितंबर को कर्नाटक में आयोजित होने वाली 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने के लिए के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी केराकत के 17 चयनित खिलाड़ी मंगलवार को कर्नाटक के लिए रवाना हुए।
रवाना होने से पूर्व एकेडमी परिसर में अभिभावकों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रिंस गिरी, भरत यादव, शिवा यादव, दिव्यांश सिंह, उत्कर्ष यादव, अभ्युदय मौर्य, सुमित पासवान, सूरज, कृष सेठ, सोनाली यादव, पायल चौहान, अनुष्का बेनवंशी, आंचल चौहान, शीलू पासवान, गीतिका बेनवंशी, अंशिका बेनवंशी और शालिनी मौर्या प्रतिभाग करेंगे।
एकेडमी के संस्थापक एवं कोच सोनू यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीतकर केराकत और जौनपुर का नाम रोशन करेंगे। टीम का नेतृत्व कोच सोनू यादव कर रहे हैं।
इस अवसर पर अभिभावक शशी प्रकाश यादव, सुग्रीव मौर्या, देवेन्द्र प्रताप मौर्य, विजय कुमार सिंह, साहिल यादव, माधुरी पासवान, बृजेश यादव सहित डॉ. सुनील कुमार कनौजिया, योगेन्द्र सर, उमेश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















