
संवाददाता राजकुमार बेनबंशी
जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने आम के पेड़ से एक करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता देखा गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए नियम अनुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ उसकी पहचान करवाने में जुटी हुई है।के लिए भेज दिया है।
मृतक की पेड़ के नीचे चप्पल और कपड़ों से भरा एक झोला बरामद हुआ है।ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के कारण पेड़ पूरी तरह भीगा हुआ था। ऐसे में भीगे पेड़ पर चढ़ने की परिस्थिति, नीचे छूटे सामान और अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
थानाध्यक् ने बताया कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

















