
जौनपुर खेतासराय। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष मेंजेडी कान्वेंट स्कूल खेतासराय में राधा कृष्ण रूप सज्जा और दही हाड़ी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन छात्राओं ने प्रतिभा किया।बाल रूप में सजे श्री कृष्णा और राधा के रूप में दो दर्जन बच्चों ने आकर्षक झांकी को जीवंत बना दिया।
एक पखवाड़े से यहां के शिक्षक तैयारी कर रहे थे।कार्यक्रम स्थल को फूलों एवं आकर्षक झांकियां से भव्य रूप में सजाया गया था जो देखने में बेहद ही मधुर और सुंदर लग रहा था।बच्चों को भव्य रूप में श्री कृष्ण और राधा की सज्जा में!
उनके परिवार वालों का विशेष सहयोग रहा जो उन्हें तैयार करके यहां विद्यालय में लेकर आए हुए थे।विद्यालय की शिक्षक दीपाली शर्मा, नेहा मिश्रा, किरण विश्वकर्मा, सुमन शिक्षक का सबसे अधिक योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती डॉ गीता मौर्य ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और समाज में बेहतर संदेश जाता है।

















