
पुलिस लाइन जौनपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन,!
जौनपुर स्थित मंदिर प्रांगण में जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह ने!
अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण के साथ जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की मंगलकामना की गई।

















