
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
केराकत, जौनपुर। अमित शाह यूथ ब्रिगेड की ओर से केराकत क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ गुड्डू को संगठन का महानगर उपाध्यक्ष, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है।
संगठन की ओर से चार सितंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई।मनोनयन पत्र में संगठन ने विश्वास जताया है कि अभिषेक यादव कर्मयोगी के रूप में संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े!
व्यक्ति तक सेवा और जागरूकता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही अपनी कार्य गतिविधियों की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व को देते रहेंगे।अभिषेक यादव को महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों!
शुभचिंतकों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

















