छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी सहित लाखों के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ किया।

जौनपुर-जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनवल गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों के आभूषण की चोरी के घटना को अंजाम दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी रेनू पत्नी रवि कुमार के घर को अपना निशाना बनाते हुए रात में चोरों ने मकान की छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल होकर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था।खुला दरवाजा देख परिवार के लोग जब वहां जाकर देखा तो घर के अन्दर घर में रखा बक्सा गायब था। इस…
  • पीड़ित परिवार में हड़कंप सा मच गया। घटना को लेकर जब परिवार के लोगों द्वारा हल्ला मचाया गया तो मौके पर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।
  • इस प्रकार के घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई।
  • आस-पास के लोग व मौके पर पहुंची पुलिस खोज-बीन करने लगे तो चोरी हुए सामान का बक्सा पास के ही एक खेत में पड़ा हुआ मिला,जहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जौनपुर-जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनवल गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों के आभूषण की चोरी के घटना को अंजाम दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी रेनू पत्नी रवि कुमार के घर को अपना निशाना बनाते हुए रात में चोरों ने मकान की छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल होकर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था।खुला दरवाजा देख परिवार के लोग जब वहां जाकर देखा तो घर के अन्दर घर में रखा बक्सा गायब था। इस प्रकार की घटना देखने के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप सा मच गया।

Advertisement

घटना को लेकर जब परिवार के लोगों द्वारा हल्ला मचाया गया तो मौके पर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।इस प्रकार के घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई। आस-पास के लोग व मौके पर पहुंची पुलिस खोज-बीन करने लगे तो चोरी हुए सामान का बक्सा पास के ही एक खेत में पड़ा हुआ मिला,जहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में फेंके गए सामान तथा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया।पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।क्षेत्र में हुई इस भीषण चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें