बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम

जौनपुर मे शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा जनपद के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ भेंट किया गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अध्यापक का बच्चों के प्रति विशेष लगाव होना चाहिए। जब शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनापन रखते हैं तो बच्चे…
  • बच्चों से घुल-मिल जाने पर बच्चे अपने मन की बातें भी शिक्षक के साथ साझा करते हैं, जिससे उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिलती है।
  • शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को बच्चों के साथ संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार करना चाहिए।
  • संचालन नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, समस्त डीसी तथा समस्त एसआरजी, पूर्व एआरपी महेंद्र कुमार, बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

जौनपुर मे शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा जनपद के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अध्यापक का बच्चों के प्रति विशेष लगाव होना चाहिए।

Advertisement

जब शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनापन रखते हैं तो बच्चे उनसे बेहतर ढंग से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से घुल-मिल जाने पर बच्चे अपने मन की बातें भी शिक्षक के साथ साझा करते हैं, जिससे उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसलिए प्रत्येक शिक्षक को बच्चों के साथ संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, समस्त डीसी तथा समस्त एसआरजी, पूर्व एआरपी महेंद्र कुमार, बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें