
जौनपुर(रामनगर )विकास खंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सराहनीय योगदान, विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए!
प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।उनके सम्मानित होने पर!
विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

















