सिरकोनी के कबूलपुर गांव में कूड़े के ढेर सफाईकर्मी गायब गांववालों ने खुद की सफाई

जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के कबूलपुर गांव में सफाईकर्मी के न आने से गांव के युवाओं ने खुद गांव की सफाई करने का बीड़ा उठाया है। एक युवा को नाली साफ करता देख कई लोग इस अभियान से जुड़ गए।
विकास खंड सिरकोनी की ग्राम पंचायत कबूलपुर में सफाई के लिए एक सफाईकर्मी तैनात है। लेकिन वह अक्सर गायब रहता है, जिससे गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां भी सफाई के अभाव में चोक पड़ी हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सफाईकर्मी गायब, गांववालों ने खुद की सफाई सिरकोनी के कबूलपुर गांव में कूड़े के ढेर और चोक नालियों से परेशान युवाओं ने उठाया फावड़ा
  • जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के कबूलपुर गांव में सफाईकर्मी के न आने से गांव के युवाओं ने खुद गांव की सफाई करने का बीड़ा उठाया है। एक युवा को नाली साफ करता देख कई लोग…
  • विकास खंड सिरकोनी की ग्राम पंचायत कबूलपुर में सफाई के लिए एक सफाईकर्मी तैनात है। लेकिन वह अक्सर गायब रहता है, जिससे गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां भी सफाई…
  • घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों में बह रहा था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। गंदगी से भरी गलियों के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा था।

जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के कबूलपुर गांव में सफाईकर्मी के न आने से गांव के युवाओं ने खुद गांव की सफाई करने का बीड़ा उठाया है। एक युवा को नाली साफ करता देख कई लोग इस अभियान से जुड़ गए।

विकास खंड सिरकोनी की ग्राम पंचायत कबूलपुर में सफाई के लिए एक सफाईकर्मी तैनात है। लेकिन वह अक्सर गायब रहता है, जिससे गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां भी सफाई के अभाव में चोक पड़ी हैं।

Advertisement

घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों में बह रहा था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। गंदगी से भरी गलियों के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा था।गांववालों ने इस बारे में प्रधान से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सफाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हर स्तर पर कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं मिला।इसके बाद गांव के अरसलान ने सफाई का जिम्मा उठाया और रविवार को अभियान शुरू किया। अरसलान को सफाई करते देख अमन खान, रहमान खान, शाद खान और मोहम्मद जैसे अन्य ग्रामीण भी फावड़ा लेकर नालियों और रास्तों की सफाई में जुट गए। इस तरह पूरा गांव साफ हो गया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें