विद्यार्थी केंद्र में उत्कृष्टता लक्ष्य नए संकल्प के साथ बढ़ेगा पीयूः कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों से सोमवार को आह्वान किया कि वह अपने समय का अधिकतम उपयोग सार्थक शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में करें। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी और उसकी शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियां और प्रत्येक प्रयास विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व, व्यावसायिक विकास तथा रोजगार-क्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्रित है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कुलपति ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के साथ-साथ प्रयोगशाला एवं प्रायोगिक कार्य, शिक्षकों के साथ शैक्षणिक संवाद, पुस्तकालय एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग, परियोजनाओं, इंटर्नशिप, सेमिनार, कार्यशालाओं, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों…
  • उन्होंने छात्रों आह्वान कि छात्र भी समस्या के समाधान में उनकी मदद करें। छात्राओं के सवाल क्लासरूम, मेस, इक्विपमेंट, बिजली और पानी की समस्याओं से संबंधित थे। इस पर मीटिंग के तुरंत बाद कुलपति ने…
  • कुलपति ने खेल ग्राउंड की शिकायत पर भी तुरंत निस्तारण किया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर…
  • परिसर की आईटी एवं नेटवर्किंग अवसंरचना को बेहतर बनाने तथा वाई-फाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य प्रारंभ किया गया है, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण, अध्ययन एवं…

विद्यार्थी केंद्र में, उत्कृष्टता लक्ष्य, नए संकल्प के साथ बढ़ेगा पीयूः कुलपतिकुलपति सभागार में कुलपति प्रो. आरके सिंह ने विद्यार्थियों से किया संवादकुलपति सीवी रमन और डिप्टी रजिस्टार ने किया महिला छात्रावास का निरीक्षणजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों से सोमवार को आह्वान किया कि वह अपने समय का अधिकतम उपयोग सार्थक शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में करें।

कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी और उसकी शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियां और प्रत्येक प्रयास विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व, व्यावसायिक विकास तथा रोजगार-क्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्रित है। कुलपति ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के साथ-साथ प्रयोगशाला एवं प्रायोगिक कार्य, शिक्षकों के साथ शैक्षणिक संवाद, पुस्तकालय एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग, परियोजनाओं, इंटर्नशिप, सेमिनार, कार्यशालाओं, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। विद्यार्थियों की समस्याओं को कुलपति ने गंभीरता से सुना और उसे शीघ्र ही कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement

उन्होंने छात्रों आह्वान कि छात्र भी समस्या के समाधान में उनकी मदद करें। छात्राओं के सवाल क्लासरूम, मेस, इक्विपमेंट, बिजली और पानी की समस्याओं से संबंधित थे। इस पर मीटिंग के तुरंत बाद कुलपति ने सीवी रमन हास्टल के मेस को चेक किया और उपकुलसचिव बबिता सिंह महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। कुलपति ने खेल ग्राउंड की शिकायत पर भी तुरंत निस्तारण किया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए जा रहे हैं। परिसर की आईटी एवं नेटवर्किंग अवसंरचना को बेहतर बनाने तथा वाई-फाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य प्रारंभ किया गया है, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण, अध्ययन एवं शोध संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल सके।

प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक क्षमता से संपन्न बनाना है, जिससे उनके लिए बेहतर करियर एवं रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का विकास केवल प्रशासन और शिक्षकों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक, शोध, नवाचार, कौशल-विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य रचनात्मक सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।कुलपति ने विद्यार्थियों से परिसर में शैक्षणिक अनुशासन, नियमितता, स्वच्छता तथा सकारात्मक अध्ययन वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने और विश्वविद्यालय की सुविधाओं एवं संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। संवाद कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार यादव, उप कुलसचिव अजीत सिंह, श्रीमती बबिता सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया, एनएसएस समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव शामिल थे। इनसेटकक्षा प्रतिनिधियों से आठ को संवाद करेंगे कुलपतिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के कक्षा प्रतिनिधियों (सीआर) के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह संवाद 8 सितंबर को अपराह्न 4 बजे कुलपति कार्यालय/समिति कक्ष में होगा।इस संबंध में अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के समस्त विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों, निदेशकों एवं समन्वयकों को अपने-अपने विभाग में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के कक्षा प्रतिनिधियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें