सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा जर्जर मकान की मुंडेर गिरने से महिला की मौत

सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव में रविवार आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर कच्चे मकान की खपरैल की मुंडेर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में सो रही 29 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथ सो रहे दोनों मासूम बेटे आयुष और अयांश बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि प्रतिभा के पति अतुल कुमार मिश्रा मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा, जर्जर मकान की मुंडेर गिरने से महिला की मौत मलबे में दबकर 29 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा की मौत, दो बच्चे बाल-बाल बचे
  • उनके साथ सो रहे दोनों मासूम बेटे आयुष और अयांश बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि प्रतिभा के पति अतुल कुमार मिश्रा मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
  • रविवार रात खाना खाने के बाद प्रतिभा अपने दोनों बेटों के साथ कमरे में सो रही थीं। रात करीब 12 बजे अचानक मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।
  • हादसे के दौरान छोटा बेटा अयांश किसी तरह मलबे से बाहर निकल आया। इसके बाद उसने बरामदे में सो रहे अपने बाबा राम किशोर मिश्रा को घटना की जानकारी दी।

संवाददाता नवनीत सिंह

सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा, जर्जर मकान की मुंडेर गिरने से महिला की मौतमलबे में दबकर 29 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा की मौत, दो बच्चे बाल-बाल बचेसुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव में रविवार आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर कच्चे मकान की खपरैल की मुंडेर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में सो रही 29 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

Advertisement

वहीं उनके साथ सो रहे दोनों मासूम बेटे आयुष और अयांश बाल-बाल बच गए।बताया जा रहा है कि प्रतिभा के पति अतुल कुमार मिश्रा मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद प्रतिभा अपने दोनों बेटों के साथ कमरे में सो रही थीं। रात करीब 12 बजे अचानक मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।हादसे के दौरान छोटा बेटा अयांश किसी तरह मलबे से बाहर निकल आया। इसके बाद उसने बरामदे में सो रहे अपने बाबा राम किशोर मिश्रा को घटना की जानकारी दी। मासूम की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और प्रतिभा के साथ उनके बड़े बेटे आयुष को बाहर निकाला।

आयुष सुरक्षित था, जबकि प्रतिभा गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

वहीं ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पात्र होने के बावजूद पक्के मकान से वंचित रहा। उनका कहना है कि यदि समय रहते परिवार को आवास योजना का लाभ मिल जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें